बेरी साल में 70वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: 33 टीमों ने लिया भाग

ललित चावला बिजौलिया | 24 Aug 2026

33 टीमों ने लिया भाग

बिजौलिया। 14 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग की 70वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरी साल, ग्राम पंचायत सुखपुरा में रविवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र की कुल 33 टीमों ने भाग लेकर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ तथा मुख्य अतिथि बिजौलिया प्रधान आशा भील रही। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में कांस्या विजेता तथा उपविजेता माला का खेड़ा रहा। वहीं खो-खो में नया नगर विजेता और बड़ोदिया उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में एवीएस पब्लिक स्कूल बिजौलिया विजेता तथा तिलस्वां उपविजेता रहा। 

समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता छात्र-छात्राओं को पारितोषिक, चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच राजेश धाकड़, मोहनलाल धाकड़, मांगीलाल धाकड़, दिनेश धाकड़, गोपाल धाकड़, रणजीत सिंह कानावत, मुकेश खटीक, प्रधानाचार्य संजीव यादव, शारीरिक शिक्षक कैलाश मेघवाल, तकनीकी सलाहकार सौरभ हुसैन सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामीण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news