विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित: पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
ललित चावला बिजौलिया | 23 Aug 2026
बिजौलिया। श्री विवेक धाकड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय, नयागांव में शनिवार को श्री धाकड़ महासभा भारतवर्ष एवं विवेक-सुषमा धाकड़ स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण, हरित राजस्थान एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई, राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष दीपशिखा धाकड़ के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान महिला पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजू धाकड़ सहित रामकन्या देवी, सोनिया धाकड़, जानकी देवी, संतोष देवी, सुमित्रा देवी, उजेंता देवी, ममता देवी, संजू देवी, सुनीता देवी, लाड़देवी, लाली देवी, रंजना देवी, इंद्रा देवी, रीना देवी एवं कविता सहित महिला पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर ऊपारमाल किसान पंचायत बिजौलिया के अध्यक्ष नारायणलाल धाकड़, धाकड़ समाज पंचायत बिजौलिया के अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़, धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन कमेटी के अध्यक्ष उकारलाल धाकड़, विवेक-सुषमा धाकड़ स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव गोपाललाल धाकड़, श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश धाकड़ सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय के सचिव रमेशचन्द्र धाकड़, उपाध्यक्ष एडवोकेट रामफूल धाकड़ एवं प्रधानाचार्य सत्यनारायण धाकड़ के साथ शशिकांत धाकड़, प्रेम धाकड़, दिनेश धाकड़, मुनेश धाकड़, राधेश्याम धाकड़ एवं ओमप्रकाश धाकड़ सहित अन्य पदाधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं समाजजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।