चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस: बिजौलिया में हुई कांग्रेस संगठन की बैठक, बूथ और वार्ड स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

ललित चावला बिजौलिया | 20 Aug 2026

बिजौलिया में हुई कांग्रेस संगठन की बैठक, बूथ और वार्ड स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बिजौलिया। पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को बिजौलिया में पार्टी संगठनात्मक बैठक आयोजित कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में संगठन की भूमिका, बूथ एवं वार्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट ने की। 

बैठक में नेताओं ने कहा कि आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की जरूरत है। बूथ एवं वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, मतदाताओं से सीधा संवाद बढ़ाने और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने और आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। साथ ही कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने तथा स्थानीय मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने की बात कही।

कार्यकर्ताओं को दी एकजुट होकर काम करने की नसीहत

बैठक में चुनावी रणनीति के साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लगातार संपर्क बनाए रखने और आमजन की समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता ही चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। बैठक से पहले कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंच संचालन कमलेश सेन ने किया।

बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रमोद फागना, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, मांडलगढ़ विधानसभा प्रभारी प्रद्युम्न सिंह (हैप्पी बन्ना), पूर्व प्रधान जितेंद्र मूंदड़ा, कोटडी के पूर्व प्रधान विजय सिंह, शाहपुरा विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रैगर, शक्ति नारायण शर्मा, गोपाल शर्मा, सोजी राम मीना, दुर्गा लाल काबरा, सत्य नारायण मेवाड़ा, विजय तिवारी, गोपाल राव, तूफान यादव, अंकित तिवारी, संजय मालवीय, अनिल राव, जसवंत सिंह, हेमंत भदोरिया, सत्तार फौजदार, सौभाग्य सिंह, छितर प्रजापत, सरपंच दिनेश धाकड़, वीरेंद्र धाकड़, शेखर वैष्णव, मुकेश खटिक, विक्रम सोनी, अकरम हुसैन आदि कार्यकर्ताओ के साथ ही बिजौलिया ब्लॉक कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news