26 अगस्त को मुकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा: त्रिवेणी संगम से मुंडला महादेव जी होड़ा तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब
ललित चावला बिजौलिया | 19 Aug 2026
संतों का सानिध्य, महाकाल-कालका माता की झांकियां और लाइव भजनों से भक्तिमय होगा माहौल
मांडलगढ़। भगवान महादेव की भक्ति और आस्था से ओतप्रोत विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन 26 अगस्त को मांडलगढ़ क्षेत्र में किया जाएगा। युवा नेता मुकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में निकलने वाली यह कावड़ यात्रा सुबह 8 बजे त्रिवेणी संगम से रवाना होगी और मुंडला महादेव जी होड़ा पहुंचेगी। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह है और आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
कावड़ यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल मौजूद रहेंगे। यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे।
संतों का मिलेगा सानिध्य
कावड़ यात्रा में द्वारकाधीश पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री श्री 1008 श्री रामेश्वर दास जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन धर्म परिषद् (संत प्रकोष्ठ), तराना-उज्जैन का सानिध्य रहेगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाईभोज महाराज आसींद के परम पूज्य महंत श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज भी यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। संतों के सानिध्य में निकलने वाली यात्रा में धार्मिक वातावरण के बीच शिवभक्त पवित्र जल लेकर भगवान महादेव के जयकारे लगाते हुए मुंडला महादेव जी होड़ा पहुंचेंगे।
उज्जैन से आएंगी महाकाल-कालका माता की झांकियां
कावड़ यात्रा में उज्जैन से महाकाल और कालका माता की मनमोहक झांकियां विशेष रूप से लाई जाएंगी। धार्मिक झांकियां यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। झांकियों के साथ शिवभक्तों के जयकारों से पूरा यात्रा मार्ग भक्तिमय नजर आएगा।
लाइव भजनों की रहेगी धूम
यात्रा में राजस्थान के प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा लाइव भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भक्ति गीतों और भजनों के साथ श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना करेंगे। वहीं विभिन्न अखाड़ों की ओर से अलगोजा और मसक वादन का प्रदर्शन किया जाएगा। धार्मिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से यात्रा का माहौल और अधिक आकर्षक बनेगा।
शिवभक्तों से शामिल होने की अपील
आयोजक मुकेश खंडेलवाल ने मांडलगढ़ सहित आसपास के गांवों के शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान महादेव की भक्ति से जुड़ी इस यात्रा में सभी श्रद्धालु परिवार सहित शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं।आयोजकों के अनुसार यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का संदेश देना है।
यात्रा मार्ग: त्रिवेणी संगम से मुंडला महादेव जी होड़ा
26 अगस्त, सुबह 8 बजे