बिजौलिया में 11 सितंबर को होंगे नगर पालिका चुनाव: नामांकन 27 अगस्त से, 31 अगस्त अंतिम तारीख; 14 सितंबर को आएगा रिजल्ट
ललित चावला बिजौलिया | 19 Aug 2026
बिजौलिया। बिजौलिया नगर पालिका के बहुप्रतीक्षित पहले नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को जारी कर दिया। नगरीय निकाय के चुनाव 9 और 11सितंबर को होंगे। बिजौलिया में चुनाव दूसरे चरण में संपन्न होंगे।
27 अगस्त से शुरू होगा नामांकन
जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों को नाम वापस लेने का अवसर 3 सितंबर तक मिलेगा। इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
11 सितंबर को मतदान
बिजौलिया नगर पालिका क्षेत्र में मतदान 11 सितंबर को कराया जाएगा। मतदान की तारीखों के साथ ही वार्ड स्तर पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर सामने आएगी। प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं से संपर्क और प्रचार अभियान में जुटेंगे।
14 सितंबर को खुलेगा जीत-हार का फैसला
मतदान के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी। इसी दिन 25 वार्डों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सामने आएगा। मतगणना के परिणामों के साथ पहली बार गठित होने वाली बिजौलिया नगर पालिका के बोर्ड की तस्वीर भी स्पष्ट होगी।
महिला अनारक्षित वर्ग के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित
बिजौलिया नगर पालिका चुनाव की सबसे अहम बात यह है कि नगर पालिका अध्यक्ष का पद महिला अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है
पहली बार नगर पालिका बोर्ड के लिए होगा चुनाव
बिजौलिया क्षेत्र में पहली बार नगर पालिका के रूप में चुनाव होने जा रहे हैं। नगर पालिका के गठन के बाद अब 25 वार्डों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
आचार संहिता लागू
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक राजनीतिक गतिविधियों और प्रशासनिक स्तर पर होने वाले कार्यों पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश लागू रहेंगे।
चुनाव कार्यक्रम एक नजर में
नामांकन शुरू: 27 अगस्त
नामांकन की अंतिम तारीख: 31 अगस्त
नाम वापसी: 3 सितंबर
मतदान: 11 सितंबर
मतगणना: 14 सितंबर
कुल वार्ड: 25
कुल मतदाता: 12,991
महिला मतदाता: 6,544
पुरुष मतदाता: 6,447
अध्यक्ष पद: महिला अनारक्षित वर्ग