नगर पालिका ईओ तरुण शर्मा ने संभाला पदभार: कहा-कस्बे का समुचित विकास रहेगा प्राथमिकता, सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देंगे

ललित चावला बिजौलिया | 19 Aug 2026

कहा-कस्बे का समुचित विकास रहेगा प्राथमिकता, सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देंगे

बिजौलिया। नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के पद पर तरुण शर्मा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने नगर पालिका की व्यवस्थाओं और लंबित कार्यों की जानकारी ली तथा कस्बे के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

ईओ तरुण शर्मा ने सीएनएक्स से हुई बातचीत में कहा कि बिजौलिया कस्बे का समुचित एवं योजनाबद्ध विकास कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नगर पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से सफाई व्यवस्था को प्रभावी और सुचारू बनाने पर जोर दिया।

बता दें कि पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी पंकज मंगल के स्थानांतरण के बाद करीब एक माह से नगर पालिका में ईओ का पद रिक्त चल रहा था। अब तरुण शर्मा के पदभार ग्रहण करने से नगर पालिका के प्रशासनिक कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर नगर पालिका स्टाफ की ओर से ईओ तरुण शर्मा का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news