नगर पालिका चुनाव : महिलाओं के दबदबे वाला हो सकता है बिजौलियां नगर पालिका का पहला बोर्ड

ललित चावला बिजौलिया | 18 Aug 2026

महिलाओं के दबदबे वाला हो सकता है बिजौलियां नगर पालिका का पहला बोर्ड

16 वार्डों में महिलाओं की दावेदारी, आरक्षित सीटों में 12 और अनारक्षित में 4 मौके

बिजौलिया। नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण के बाद नवगठित बिजौलियां नगर पालिका में महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिल सकती है। नगर पालिका के कुल 25 वार्डों में से 16 वार्ड ऐसे हैं, जहां महिलाएं चुनाव लड़ सकती हैं। इनमें आरक्षित वर्ग की 12 सीटें और अनारक्षित वर्ग की 4 सीटें शामिल हैं। 

आरक्षित वर्ग की 12 सीटों पर महिलाओं को मौका आरक्षण के अनुसार एससी वर्ग में कुल 5 सीटें हैं। इनमें 3 सीटें एससी ओपन और 2 सीटें एससी महिला के लिए हैं। इसका मतलब है कि एससी की पांचों सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ सकती हैं। इसी तरह एसटी वर्ग में कुल 2 सीटें हैं। इनमें 1 एसटी ओपन और 1 एसटी महिला सीट है। यहां भी दोनों सीटों पर महिलाओं की दावेदारी हो सकती है। ओबीसी वर्ग में कुल 5 सीटें हैं। इनमें 3 ओबीसी ओपन और 2 ओबीसी महिला सीटें हैं। यानी ओबीसी की पांचों सीटों पर भी महिलाएं चुनाव मैदान में उतर सकती हैं।

इस तरह एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की कुल 12 सीटों पर महिलाओं के चुनाव लड़ने की संभावना बनती है अनारक्षित वर्ग में भी 4 सीटें महिलाओं के लिए इसके अलावा 13 अनारक्षित वार्डों में से 4 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर भी महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगी। इस तरह आरक्षित वर्ग की 12 और अनारक्षित महिला की 4 सीटों को मिलाकर कुल 16 वार्डों में महिलाओं की मजबूत दावेदारी बनती दिखाई दे रही है।

16 महिला पार्षदों में से बन सकता है चेयरमैन का चेहरा

अगर इन 16 वार्डों में महिलाएं चुनाव लड़ती हैं और जीतकर पार्षद बनती हैं तो बिजौलियां नगर पालिका का पहला निर्वाचित बोर्ड महिलाओं के मजबूत प्रतिनिधित्व वाला हो सकता है। इनमें से किसी महिला पार्षद को आगे चलकर पालिका अध्यक्ष बनने का अवसर भी मिल सकता है। अब देखना यह होगा कि महिलाएं आरक्षण से मिले इस अवसर का कितना फायदा उठाती हैं और कितनी महिलाएं चुनाव मैदान में उतरकर जीत दर्ज करती हैं। अगर सभी 16 सीटों पर महिला उम्मीदवार जीतती हैं तो बिजौलियां नगर पालिका के पहले बोर्ड में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाएगी।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news