जर्जर 11 केवी लाइन हुई दुरुस्त: CNX डिजिटल की खबर का असर
ललित चावला बिजौलिया | 16 Aug 2026
बिजौलिया। सलवटिया ग्राम पंचायत के झाड़ोली गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने जर्जर 11 केवी विद्युत लाइन को शनिवार को बिजली विभाग के कार्मिकों ने दुरुस्त कर दिया। लाइन के क्षतिग्रस्त तारों और नीचे लटकने की समस्या को लेकर CNX डिजिटल ने खबर प्रकाशित कर विद्युत विभाग का ध्यान आकर्षित किया था। खबर के बाद विभागीय कार्मिक मौके पर पहुंचे और लाइन की मरम्मत की।
विद्यालय के सामने आम रास्ता होने से यहां स्कूली बच्चों व ग्रामीणों की आवाजाही रहती है। जर्जर लाइन के कारण हादसे की आशंका बनी हुई थी। ग्रामीणों ने लाइन दुरुस्त होने पर राहत जताई है।