15 अगस्त पर 42 प्रतिभाओं का होगा सम्मान: विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों का होगा सम्मान
ललित चावला बिजौलिया | 14 Aug 2026
बिजौलिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली बिजौलिया की 42 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार सूची में कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक दिनेश कुमार धाकड़ को परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रेगर को सिलिकोसिस पीड़ित मरीजों को निःशुल्क हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने, ग्राम विकास अधिकारी राहुल निठारवाल का चयन विभागीय उत्कृष्ट कार्य के लिए , तहसील कार्यालय बिजौलियां के सिविल डिफेंस स्वयंसेवक पंकज कुमार तेली को नागरिक सुरक्षा में सराहनीय कार्य, पंचायत समिति के कम्प्यूटर ऑपरेटर आदिल मंसूरी को भी विभागीय उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल कार्यकर्ता दीपक गौड़, उमेश शर्मा और बरदान नायक का चयन किया गया है। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अमय नलवाया को सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए,उपखंड कार्यालय बिजौलियां के वरिष्ठ सहायक सुभाष चन्द्र जाखड़ को विभागीय उत्कृष्ट कार्य, संस्कार भारती चिल्ड्रन सी.सी. स्कूल की छात्रा आस्था सोनी को चित्रकला में उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए, सामाजिक क्षेत्र में योगेश कुमार जैन को लावारिस लाशों का दाह संस्कार करने के मानवीय कार्य के लिए सम्मान मिलेगा।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय माथेपुरा के अध्यापक देवराज दरोगा को बिजली दुर्घटना में त्वरित सहायता कर जान-माल की सुरक्षा करने के लिए, सुलेश चित्तौड़ा सीबीईओ कार्यालय को उत्कृष्ट कार्य के लिए, शिक्षिका कमलेश शर्मा को पुरोहितों का खेड़ा में वृक्षारोपण एवं लाडो योजना में सराहनीय कार्य के लिए, सीईओ कार्यालय के जूनियर अकाउंटेंट सुनील गोरा को विभागीय उत्कृष्ट कार्य के लिए, राजकीय नयागांव के अध्यापक प्रमोद कुमार शर्मा को विद्यालय की चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने एवं तारबंदी, टीनशेड निर्माण आदि सराहनीय कार्य के लिए, सीईओ कार्यालय की बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक दीपमाला चित्तौड़ा तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोपालपुरा के वरिष्ठ अध्यापक युवराज पाराशर का भी विभागीय उत्कृष्ट कार्य के लिए चयन हुआ है।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय विक्रमपुरा के अध्यापक प्रेमराज मीणा को पैरा ओलंपिक खेल में पैरा खिलाड़ियों को तैयार करने के उल्लेखनीय कार्य के लिए, बिजौलियां की महिला एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता गायत्री खटीक को टीकाकरण एवं सराहनीय विभागीय कार्य के लिए, वहीं नगर पालिका बिजौलियां के कार्यालय सहायक राजकुमार तिवाड़ी को विभागीय उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।
वहीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाली पुष्टि त्रिपाठी, निखिल चित्तौड़ा, अभिनव महावर, मयंक बेरवा, ग़ुफ़िरा लाई, अवि जैन, आदिति जैन, खुशी माली, असरा जैन, रेखा माली, हंजला खान, अनीशा धाकड़, उषा कुमारी, टीना धाकड़, मनीष रेगर, ज्योतिक धाकड़, शुभम मीणा, चार्वी विजयवर्गीय, सिया माली और निकिता सोलंकी को सम्मानित किया जाएगा।