बालिका विद्यालय में दो कमरों व बरामदे का लोकार्पण: डीएमएफटी मद से हुए निर्माण से बालिकाओं को मिली बेहतर बैठक सुविधा

ललित चावला बिजौलिया | 13 Aug 2026

डीएमएफटी मद से हुए निर्माण से बालिकाओं को मिली बेहतर बैठक सुविधा

बिजौलिया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजौलिया में गुरुवार को डीएमएफटी मद से निर्मित दो कमरों एवं बरामदे का लोकार्पण मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। विद्यालयों के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। 

पीईईओ दिलीप सिंह एवं विद्यालय के कार्यवाहक संस्था प्रधान हेमंत राठौर ने बताया कि डीएमएफटी मद से दो नए कमरों एवं बरामदे का निर्माण कराया गया है। नए कमरों के उपलब्ध होने से विद्यालय में बालिकाओं की बैठक व्यवस्था में सुधार हुआ है तथा कक्षा संचालन में भी काफी सुविधा मिली है। इससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news