डिप्टी सीएम का बिजौलिया दौरा रद्द: 50-50 करोड़ के अस्पतालों का कल होना था शिलान्यास

ललित चावला बिजौलिया | 13 Aug 2026

 50-50 करोड़ के अस्पतालों का कल होना था शिलान्यास

बिजौलिया। 14 अगस्त शाम को बिजौलिया में प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालय के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाली उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का दौरा फिलहाल रद्द हो गया है। व्यस्तताओं के चलते उनका प्रस्तावित बिजौलिया दौरा कैंसिल हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान बिजौलिया और मांडलगढ़ में 50-50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अस्पतालों का शिलान्यास प्रस्तावित था। दोनों अस्पतालों की कुल लागत करीब 100 करोड़ रुपए बताई गई है। बिजौलिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की व्यस्तताओं के चलते फिलहाल उनका प्रस्तावित बिजौलिया दौरा रद्द हो गया है।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news