कल बिजौलिया आएंगी डिप्टी सीएम दिया कुमारी: 100 करोड़ के दो अस्पतालों का होगा शिलान्यास

ललित चावला बिजौलिया | 13 Aug 2026

100 करोड़ के दो अस्पतालों का होगा शिलान्यास

बिजौलिया। 14 अगस्त को शाम बिजौलिया में उप जिला चिकित्सालय के शिलान्यास  समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान बिजौलिया और मांडलगढ़ में 50-50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अस्पतालों का शिलान्यास किया जाएगा। दोनों अस्पतालों की कुल लागत करीब 100 करोड़ रुपए है। अस्पतालों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।
उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को बिजौलिया भाजपा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा कि अध्यक्षता में आयोजित कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news