बाइक चोरी: घर के बाहर हैंडल लॉक लगाकर खड़ी की बाइक, एक घंटे बाद हुई गायब
ललित चावला बिजौलिया | 09 Aug 2026
बिजौलिया। पुलिस थाने के पीछे घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीड़ित ने मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना बिजौलिया में दर्ज करवाई है।
बिजौलिया निवासी अजय कुमार हरिजन ने बताया कि उसके नाम पर हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (RJ06BG 7325) है। बीती 1 अगस्त की शाम अपनी मोटरसाइकिल पुलिस थाने के पीछे स्थित अपने घर के बाहर खड़ी की थी। हैंडल लॉक भी लगा रखा था और बाइक की चाबी उसके पास ही थी। इसके बाद वह घर के अंदर चला गया। करीब एक घंटे बाद जब वह घर से बाहर आया तो मौके पर मोटरसाइकिल नहीं मिली।