खेतों से सिंचाई इंजन-पंप चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी को पकड़ा

ललित चावला बिजौलिया | 09 Aug 2026

दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी को पकड़ा

बिजौलिया। खेतों में लगे सिंचाई के इंजन-पंप चोरी करने के मामले का बिजौलिया पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन सिंचाई इंजन-पंप बरामद किए हैं। इनमें एक इंजन-पंप विक्रमपुरा क्षेत्र के खेत से चोरी किया गया था, जबकि दो अन्य इंजन-पंप अलग-अलग स्थानों से चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है।  पुलिस ने चोरी की वारदात में प्रयुक्त लोडिंग टेम्पो भी जब्त किया है। मामले में एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है।

खेत में लगा इंजन-पंप हुआ था चोरी

जब्त किया गया लोडिंग वाहन

जब्त किया गया लोडिंग वाहन

एसएचओ स्वागत पांड्या के अनुसार बीती 2 अगस्त को बिजौलिया निवासी ललित कुमार भट्ट  ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसका खेत पार्श्वनाथ मंदिर के पास बन्नी के बालाजी मंदिर के पीछे स्थित है। खेत में सिंचाई के लिए इंजन-पंप लगा हुआ था, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। 

हेड कांस्टेबल सुनील चाहर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने   आसूचना तंत्र के माध्यम से संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। तलाश के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गोविंद पूरा निवासी हरिश (22) पिता बाबू लाल मीणा को डिटेन कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने खेतों में लगे सिंचाई के इंजन-पंप चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी मुकेश राठौड़ को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सिंचाई इंजन-पंप बरामद किए। जांच में विक्रमपुरा के खेत से चोरी हुए एक इंजन-पंप के अलावा अन्य स्थानों से चोरी किए गए दो और सिंचाई इंजन-पंप बरामद किए गए हैं।

बाल अपचारी भी निरुद्ध, टेम्पो जब्त

पुलिस ने वारदात में सहयोग करने वाले एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। वहीं चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले लोडिंग टेम्पो को भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सुनील चाहर, कांस्टेबल गीत​म सिंह, लाखन सिंह, सुरेन्द्र सिंह तथा जितेन्द्र का विशेष योगदान रह।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news