श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना का शुभारंभ: जरूरतमंदों को सुलभ भोजन उपलब्ध कराने की पहल, विधायक खंडेलवाल ने किया श्री अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ
ललित चावला बिजौलिया | 09 Aug 2026
बिजौलिया। नगरपालिका बिजौलिया के तत्वावधान में आमजन एवं जरूरतमंद लोगों को सुलभ और सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना का आज शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने फीता काटकर योजना का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक राहत और सुविधाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। क्षेत्र में यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर संस्था प्रधान सूर्य प्रकाश खटीक, मोहम्मद शरीफ, सत्यवीर सिंह धाकड़, नगरपालिका स्टाफ सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुनील कुमार जोशी ने किया।