बिजौलिया नगर पालिका को मिला नया ईओ: तरुण शर्मा होंगे अधिशासी अधिकारी

ललित चावला बिजौलिया | 09 Aug 2026

तरुण शर्मा होंगे अधिशासी अधिकारी

बिजौलिया। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने प्रशासनिक कारणों से शनिवार को नगर पालिका अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत तरुण कुमार शर्मा, अधिशासी अधिकारी-चतुर्थ को नगर पालिका बिजौलिया में अधिशासी अधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।तरुण शर्मा मूलतः अलवर से हैं, वर्तमान में एपीओ, निदेशालय में थे। विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से नगर पालिका बिजौलिया में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि पूर्व में नगर पालिका बिजौलिया के अधिशासी अधिकारी पंकज मंगल का तबादला होने के बाद कुछ समय तक तहसीलदार ललित डीडवानिया को अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब तरुण शर्मा की नियुक्ति के बाद नगर पालिका को स्थायी अधिशासी अधिकारी मिल गया है।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news