विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : पोस्टर का हुआ विमोचन, 9 अगस्त को दौसा में होगा भव्य आयोजन

ललित चावला बिजौलिया | 02 Aug 2026

पोस्टर का हुआ विमोचन, 9 अगस्त को दौसा में होगा भव्य आयोजन

बिजौलिया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को बिजौलिया स्थित मीणा छात्रावास में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दौसा में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में समाजजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।आदिवासी महोत्सव का आयोजन राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के नेतृत्व में दौसा में किया जाएगा।

इस अवसर पर बिजौलिया स्थित मीणा छात्रावास में आदिवासी महोत्सव के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।  बैठक में समाज के रतिराम, प्रकाश, शिवराज, धनराज, एडवोकेट दीपक, गजराज, लोकेश, राजेश, दिलखुश, दुर्गेश, विवेक, सूरज, जसवंत, विशाल और दीपक सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध नागरिक एवं समाजजन मौजूद रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news