बिजौलिया में मोहर्रम पर निकला ताजिया: मुस्लिम समाज ने दिया शांति और सद्भाव का पैगाम

ललित चावला बिजौलिया | 26 Jun 2026

 मुस्लिम समाज ने दिया शांति और सद्भाव का पैगाम

बिजौलिया। माह-ए-मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को कस्बे में मुस्लिम समाज द्वारा हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया।

ताजिया जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए सदर बाजार पहुंचा, जहां मुस्लिम यूथ द्वारा छबील का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। जुलूस में युवाओं द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें विभिन्न करतब दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने बताया कि कर्बला की घटना हमें सब्र, त्याग, सच्चाई, शांति और इंसानियत का संदेश देती है। हजरत इमाम हुसैन ने अन्याय के खिलाफ खड़े होकर मानवता और धर्म के मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया। जुलूस में शामिल लोगों ने अनुशासन के साथ ताजिया को कर्बला तक पहुंचाया। पूरे मार्ग में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

 

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news