अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया: सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश

ललित चावला बिजौलिया | 21 Jun 2026

सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश

बिजौलिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को ब्लॉक स्तरीय 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम योग फॉर हेल्दी एजिंग के तहत आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

योग प्रशिक्षक राजकुमारी चौधरी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उपस्थित लोगों ने ताड़ासन, वज्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाएं की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम में डॉक्टर संजय नागर, डॉक्टर दुर्गा शंकर मेहर, डॉक्टर रिजवाना, डॉक्टर आशुतोष, प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ने  सहभागिता की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र छात्राएं और कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news