आरोली फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पेट्रोल भरवाने जा रहा था

ललित चावला बिजौलिया | 15 Jun 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पेट्रोल भरवाने जा रहा था

बिजौलिया। थाना क्षेत्र के आरोली और सलवारिया के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार आरोली निवासी गोपाल गुर्जर (38) पुत्र छीतर लाल गुर्जर सुबह करीब 7 बजे अपनी बाइक का टायर पंक्चर होने के कारण बाइक को पैदल लेकर आरोली से फोरलेन स्थित बिलोना बड़ी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान फोरलेन पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद गोपाल गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बिजौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और  युवक को बिजौलिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक खदान क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था। मृतक के भाई अन्नू लाला गुर्जर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक खदान क्षेत्र में मजदूरी करता था, घर में पत्नी और एक 12 साल  लड़का और 7 साल की लड़की है।

Share this news:
Facebook WhatsApp