सांसद दामोदर अग्रवाल का कल बिजौलिया में आगमन: भीलवाड़ा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा का करेंगे उद्घाटन

ललित चावला बिजौलिया | 14 Jun 2026

भीलवाड़ा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा का करेंगे उद्घाटन

बिजौलिया। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल सोमवार को बिजौलिया मंडल प्रवास पर रहेंगे। भाजपा नेता मनोज गोधा ने बताया कि इस दौरान वे सुबह 10 बजे भीलवाड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की बिजौलिया शाखा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सांसद अग्रवाल भाजपा मंडल कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रवास के दौरान कार्यकर्ता संवाद, विशिष्ट जनसंपर्क, वृक्षारोपण एवं विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल भी मौजूद रहेंगे।

Share this news:
Facebook WhatsApp