नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर: मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान

ललित चावला बिजौलिया | 12 Jun 2026

 मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान

बिजौलिया। एक्स नगर पालिका बिजौलिया द्वारा शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 का शुभारंभ नगर पालिका मीटिंग हॉल में आज किया गया। अभियान के प्रथम दिवस नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में भूमि एवं पट्टा संबंधी प्रकरण, भवन निर्माण स्वीकृति, जन्म-मृत्यु पंजीयन, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था सहित अन्य नागरिक समस्याओं के आवेदन प्राप्त किए गए और कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 

नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी पंकज कुमार मंगल ने बताया कि अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं।

Share this news:
Facebook WhatsApp