बिजौलिया की बेटी चार्वी विजय ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम: BITS UGEE, IIIT हैदराबाद और JEE एडवांस में हासिल की सफलता

ललित चावला बिजौलिया | 12 Jun 2026

BITS UGEE, IIIT हैदराबाद और JEE एडवांस में हासिल की सफलता

बिजौलिया। कस्बे की होनहार बेटी चार्वी विजयवर्गीय ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए देश की प्रतिष्ठित आईआईटी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चार्वी ने BITS UGEE, IIIT हैदराबाद प्रवेश परीक्षा और JEE एडवांस जैसी देश की कठिन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। चार्वी की इस उपलब्धि से बिजौलिया कस्बे में खुशी का माहौल है।

चार्वी के पिता मुकेश विजय ने बताया कि चार्वी ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। 12th CBSE  परीक्षा (PCM) में उन्होंने 95.6% अंक हासिल कर ब्लॉक में टॉप किया था।  वहीं चार्वी के दादा राम प्रसाद विजय ने बताया कि चार्वी बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली और मेहनती छात्रा रही हैं। वह आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। काउंसलिंग के बाद चार्वी का देश के टॉप आईआईटी कॉलेज में एडमिशन होगा।

चार्वी की सफलता ने यह साबित किया है कि छोटे कस्बों की प्रतिभाएं भी उचित मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

Share this news:
Facebook WhatsApp