ऊपरमाल क्षेत्र में पहुंची 12 वर्षीय गौ सेवा परमार्थ पद यात्रा: 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम और 51 शक्तिपीठों की यात्रा पर निकले बाल योगी बलरामपुरी महाराज
ललित चावला बिजौलिया | 12 Jun 2026
बिजौलिया। गौ सेवा, संरक्षण और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से निकाली जा रही 12 वर्षीय गौ सेवा परमार्थ पद यात्रा का ऊपरमाल क्षेत्र में प्रवेश पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। भगवान लड्डू गोपाल की रथ यात्रा के आगमन पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर यात्रा का स्वागत किया।
तिलस्वां निवासी श्रवण सेन ने बताया कि बाल योगी बलरामपुरी महाराज द्वारा की जा रही यह अखंड भारत पद यात्रा 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम एवं 51 प्रमुख शक्ति पीठों के दर्शन करते हुए पूरी की जा रही है। यात्रा का शुभारंभ 22 मई को उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से हुआ था, जो 22 मई 2038 को मानसरोवर में पूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि 10 जून को भगवान लड्डू गोपाल की रथ यात्रा ऊपरमाल क्षेत्र में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 11 जून को यात्रा तिलस्वा महादेव पहुंची, जहां दर्शन के बाद रात्रि में भेरू नाथ मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
यात्रा में त्रिवेणी मंदिर अध्यक्ष कैलाश सेन, नंदलाल सेन, राधेश्याम सेन, एडवोकेट जमनालाल, गोपाल सेन, रावडदा सरपंच राजकुमार सेन, कैलाश सेन, भेरू लाल सेन, शंभु लाल, पप्पू लाल, अन्नू कुमार, फतेह लाल सेन,रामेश्वर लाल सेन, कमलेश सेन, तेजमल,बालू सेन,,रमेश, मुकेश सेन,भेरू सेन, विशाल, दिनबंधु सेन, गोविंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गौ सेवक मौजूद रहे।