दिगंबर जैन युवा महासभा की बिजौलिया इकाई का गठन: हेमंत जैन अध्यक्ष, नवीन लुहाड़िया महामंत्री और श्रद्धा जैन महिला शाखा अध्यक्ष नियुक्त

ललित चावला बिजौलिया | 11 Jun 2026

हेमंत जैन अध्यक्ष, नवीन लुहाड़िया महामंत्री और श्रद्धा जैन महिला शाखा अध्यक्ष नियुक्त

बिजौलिया। दिगंबर जैन युवा महासभा की बिजौलिया इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विकेश मेहता जैन ने बिजौलिया इकाई के अध्यक्ष पद पर हेमंत जैन, महामंत्री पद पर नवीन जैन लुहाड़िया तथा महिला शाखा अध्यक्ष पद पर श्रद्धा जैन की नियुक्ति की घोषणा की। मेहता ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी जैन समाज के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा संतों की सेवा एवं समाजहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजौलिया भगवान पार्श्वनाथ के केवलज्ञान तीर्थ क्षेत्र के रूप में विशेष महत्व रखता है। ऐसे में क्षेत्र में संगठन का व्यापक विस्तार करते हुए कार्यकारिणी का गठन किया जाए तथा जातिगत जनगणना अभियान, सदस्यता अभियान और विभिन्न रचनात्मक सामाजिक कार्यक्रमों को गति प्रदान की जाए।
मेहता ने बताया कि आगामी समय में देशभर के 600 से अधिक जिलों में महासभा की कार्यकारिणियों का गठन किया जाना है। उन्होंने कहा कि हाल ही में अल्प समय में 33 जिलों में कार्यकारिणियों का गठन किया गया है, जो संगठन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

बिजौलिया इकाई के गठन पर केंद्रीय दिगंबर जैन महासभा के प्रमुख गजराज गंगवाल, पवन गोधा, शरद कासलीवाल, सुमित जैन एवं पंकज जैन सहित अनेक समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Share this news:
Facebook WhatsApp