महिलाओं ने किया कीर्तन-भजन: कन्या भोज का भी हुआ आयोजन

ललित चावला बिजौलिया | 08 Jun 2026

कन्या भोज का भी हुआ आयोजन

बिजौलियां। कस्बा स्थित खेडाखूंट माताजी मंदिर पर महिलाओं ने कीर्तन-भजन का आयोजन किया।आयोजक सुनीता प्रजापत ने बताया कि पुरषोत्तम मास में माताजी की स्तुति और पितृ तर्पण की कामना के साथ कस्बे के बड़ा दरवाजा के अंदर,ओडपुरिया और चारण माता मोहल्ले की सैकड़ों महिलाओं ने भजन-कीर्तन और नृत्य आयोजन में भाग लिया। महिलाओं ने सुबह से भजन-कीर्तन और नृत्य कर माताजी की स्तुति की। इस अवसर पर प्रसादी,कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन भी किया गया।

Share this news:
Facebook WhatsApp