मां विंध्यवासिनी शक्तिपीठ में भजन संध्या का आयोजन : सराय भेंट का आयोजन भी हुआ

ललित चावला बिजौलिया | 07 Jun 2026

सराय भेंट का आयोजन भी हुआ

बिजौलिया। ऐरवाल समाज के तत्वावधान में मां विंध्यवासिनी शक्तिपीठ परिसर में भव्य भजन संध्या एवं सराय भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए और भक्ति भाव से भजनों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर कमेटी अध्यक्ष छीतरलाल प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि संजय सिंह चौहान रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में बाबूलाल नायक, नाथू अहीर, दिनेश शक्तावत, गोपाल सोनी एवं शंभू माली उपस्थित रहे।
भजन संध्या में प्रस्तुत भक्ति गीतों और भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मां विंध्यवासिनी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में सराय भेंट कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान समाज की पारंपरिक सराय भेंट की रस्म भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई गई। आयोजन में सचिव अर्जुनलाल गोपालपुरा, पटेल गजानंद खड़ीपुर, कोटवाल इंद्रसिंह कांगा सहित ऐरवाल समाज के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news