किसानों के कुओं से मोटर की केबल चोरी: हजारों रुपये का नुकसान
ललित चावला बिजौलिया | 06 Jun 2026
बिजौलिया। क्षेत्र के पापड़बड़ गांव में अज्ञात चोरों ने किसानों के कुओं को निशाना बनाते हुए मोटरों में लगी विद्युत केबल चोरी कर ली। घटना से किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार पापड़बड़ निवासी ओमप्रकाश बलाई तथा जमनी देवी रैगर के पापड़ बड़ स्थित कृषि कुओं पर लगी मोटरों की विद्युत केबल अज्ञात चोर रात के समय काटकर ले गए। सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो मोटरों से केबल गायब मिली। इसके बाद चोरी की रिपोर्ट पुलिस को दी गई। किसानों का कहना है कि केबल चोरी की घटना पूर्व में अनेक बार हो चुकी है।