टेंट डीलर्स समिति का गठन: अरुण गुरुजी बने अध्यक्ष

ललित चावला बिजौलिया | 03 Jun 2026

अरुण गुरुजी बने अध्यक्ष

बिजौलिया। कस्बा स्थित राज भवानी वाटिका में टेंट डीलर्स समिति के तत्वावधान  में उपरमाल, खेराड़ एवं बरड़ क्षेत्र के टेंट, लाइट, फ्लॉवर डेकोरेशन, डीजे तथा केटरिंग व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की मंगलवार को बैठक आयोजित हुई। हाड़ौती टेंट डीलर समिति कोटा के अध्यक्ष दीपक सिंघल, रईस मोहम्मद, गुरमीत सिंह एवं मोहर मन सिंह के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलित  कर बैठक की शुरुआत की गई। 

अतिथियों ने संगठित होकर कार्य करने, व्यवसायिक चुनौतियों का सामूहिक समाधान निकालने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के टेंट एवं आयोजन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की सर्वसम्मति से नई टेंट डीलर्स समिति का गठन भी किया गया। समिति में बिजौलिया निवासी अरुण गुरुजी  को अध्यक्ष, कैलाश बेरागी, राहुल सेठिया एवं शेखर चंद्रवाल को उपाध्यक्ष, जय दीप सोनी को सचिव तथा सुनील खटीक को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया

नवनियुक्त पदाधिकारियों का समारोह में उपस्थित व्यापारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी 6, 7 एवं 8 सितंबर को कोटा में आयोजित होने वाले 17वें प्रांतीय टेंट अधिवेशन की भी विस्तृत जानकारी दी गई। अतिथियों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक व्यापारियों से अधिवेशन में भाग लेने का आह्वान किया।

Share this news:
Facebook WhatsApp