विधायक गोपाल खंडेलवाल का किया स्वागत : बिजौलिया उप जिला चिकित्सालय को मिली 43.97 करोड़ की सौगात

ललित चावला बिजौलिया | 31 May 2026

बिजौलिया उप जिला चिकित्सालय को मिली 43.97 करोड़ की सौगात

बिजौलिया। कस्बे के एक निजी स्कूल में रविवार को क्षेत्रीय विधायक गोपाल खंडेलवाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा बिजौलिया में प्रस्तावित उपजिला चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए 43 करोड़ 97 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी किए जाने पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने विधायक का अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

वक्ताओं ने उपजिला चिकित्सालय की स्वीकृति को बिजौलिया क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। लोगों ने इसके लिए विधायक खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उपजिला चिकित्सालय भवन बनने से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ होंगी तथा मरीजों को बेहतर उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का भी सामूहिक श्रवण किया गया।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम है, जिससे देशभर के लोगों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में राजेंद्र बंजारा, हितेंद्र सिंह राजोरा सहित अनेक वरिष्ठजन, समाजसेवी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

विधायक गोपाल खंडेलवाल को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए

विधायक गोपाल खंडेलवाल को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए

Share this news:
Facebook WhatsApp