महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन : बोले- आम आदमी और किसान दोनों परेशान, एसडीएम को दिया ज्ञापन

ललित चावला बिजौलिया | 29 May 2026

बोले- आम आदमी और किसान दोनों परेशान, एसडीएम को दिया ज्ञापन

बिजौलिया। बिजौलिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में  आज कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर देश और प्रदेश में बढ़ रही मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया तथा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं किसानों को खाद, बीज एवं कृषि कार्यों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई के कारण आमजन की जेब पर लगातार अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है।

विरोध स्वरूप कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नेताओं ने सरकार से बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने तथा आम जनता और किसानों को राहत देने की मांग की।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी, मंडल अध्यक्ष अनिल राव, कुं सौभाग्य सिंह पंवार, विक्रम सोनी, शक्ति नारायण शर्मा, छीतर प्रजापत, रामफूल धाकड़, अनिल जैन, अनीता जैन, रणजीत सिंह कानावत, कुंज बिहारी मैहर, कमलेश सेन, तूफान यादव, ऋषि सोनी, हेमंत सिंह, संजय मालवीय, मनीष कुमार टाक, सरदार पोद्दार, बंटी भाई, अकरम हुसैन, अजीज, प्रकाश कुमार, बाबूलाल नायक, कैलाश धोबी, महेंद्र सिंह, सत्तार फौजदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp