धरती आभा जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर: 17 विभागों के अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
ललित चावला बिजौलिया | 24 May 2026
बिजौलिया क्षेत्र के आदि सेवा केन्द्र गोविंदपुरा में शनिवार को “प्रधानमंत्री धरती आभा जनजातीय गरिमा उत्सव उत्कर्ष अभियान” के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 17 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सबसे दूर, सबसे पहले की भावना के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही समस्याओं का समाधान भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 96 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं 2 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 30 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने 5 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार संबंधी जानकारी दी। कैम्प प्रभारी सुरेश कुमार शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका हाथों-हाथ निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में कैम्प प्रशासक संतरा देवी धाकड़, पूर्व सरपंच मुकेश कुमार धाकड़, भगवान लाल मीणा, प्रभुलाल मीणा, प्रकाश मीणा, ग्राम विकास अधिकारी मनोज तिवाड़ी, कनिष्ठ सहायक शक्ति सिंह राजौरा, पशु चिकित्सक आरती शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम शिनु मेहर, आशा सहयोगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।