ट्रैक्टर की टक्कर से मोपेड सवार दो युवकों की मौत: बिजौलिया के सर्विस लेन तिराहे पर हुआ हादसा
ललित चावला बिजौलिया | 24 May 2026
बिजौलिया। कस्बे के सर्विस लेन तिराहे पर रविवार को ट्रेक्टर की टक्कर से मोपेड सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर लहूलुहान हुए घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। डॉक्टर अंसार खान ने दोनों युवकों को मृत घोषित किया।
हेड कांस्टेबल राजू सिंह ने बताया कि मोपेड पर सवार दो युवक शक्करगढ़ चौराहा की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और अचेत हो गए। दोनों युवक गोबिंदपुरा गांव के भील परिवार के बताए जा रहे हैं। घायलों की मदद के लिए पहुंचे उमाशंकर ने बताया कि दोनों युवकों की ऑन स्पॉट मौत हो गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के एक और पलट गई। ट्रैक्टर में सेंड स्टोन की फर्शी भरी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायल युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के चलते कुछ देर के लिए सर्विस लेन तिराहे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी