बिजौलिया पुलिस ने निकाली साइकिल रैली: फिट रहने और ईंधन बचत का दिया संदेश

ललित चावला बिजौलिया | 24 May 2026

फिट रहने और ईंधन बचत का दिया संदेश

बिजौलिया। फिट इंडिया अभियान और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को बिजौलिया पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी स्वागत पांड्या के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में एएसआई सुनील बेनीवाल और पुलिस जवानों के साथ महिला पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली की शुरुआत पुलिस थाना बिजौलिया से हुई, जो बस स्टैंड, बालाजी चौराहा और शक्करगढ़ चौराहा सहित मुख्य मार्गों से होकर पुनः थाने पहुंची। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित व्यायाम करने का संदेश दिया।

एसएचओ स्वागत पांड्या ने बताया कि साइक्लिंग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि साइकिल के उपयोग से ईंधन की बचत होती है तथा व्यक्ति शारीरिक रूप से फिट रहता है। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को नियमित रूप से साइकिल चलाने, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Share this news:
Facebook WhatsApp