बत्ती गुल: तेजाजी चौक फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 9 से दोपहर 1 तक रहेगी बंद

ललित चावला बिजौलिया | 22 May 2026

तेजाजी चौक फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 9 से दोपहर 1 तक रहेगी बंद

बिजौलिया। कस्बे में नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शुक्रवार को 11 केवी तेजाजी चौक फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता हेमेन्द्र नावर ने बताया कि नगरपालिका की ओर से कराए जा रहे लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Share this news:
Facebook WhatsApp