पेंशनर समाज बिजौलिया की कार्यकारिणी का गठन: लक्ष्मीनारायण ब्रह्मभट बने अध्यक्ष, 80 वर्ष से अधिक आयु के 11 पेंशनर्स सम्मानित
ललित चावला बिजौलिया | 17 May 2026
बिजौलिया। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा बिजौलिया की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ। राजभवानी वाटिका में आयोजित चुनाव कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों का चयन सर्व समिति से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद जैन एवं गोविंद पाराशर के सानिध्य में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से संपन्न कराई गई।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी नारायण ब्रह्मभट्ट को चुना गया। वहीं दिलदार सिंह राजोरा, दुर्गालाल वर्मा एवं धन कंवर को उपाध्यक्ष बनाया गया। मंत्री सचिव पद पर गोपाल लाल सोनी, संगठन मंत्री पद पर उदयलाल कोली तथा कोषाध्यक्ष पद पर नंदलाल धाकड़ अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा सलाहकार पद पर बालूराम धाकड़ को मनोनीत किया गया। सदस्य के रूप में कैलाशचंद खटीक, घनश्याम धाकड़, गोपाललाल कोली, रुस्तम हुसैन, शिवनारायण तिवारी, ब्रज किशोरी, राधेश्याम गहलोत, कैलाशचंद्र तेली, नंदलाल धाकड़ पेंटर, लोकेंद्र सिंह राव एवं अशोक कुमार सोनी को शामिल किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि अरुण कुमार चित्तौड़ा की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संरक्षक घनश्याम मेड़तिया, चुन्नीलाल धाकड़ तथा भवानी शंकर पाराशर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पेंशनर्स का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कुल 115 पेंशनर्स की उपस्थिति रही। अंत में नवगठित कार्यकारिणी ने संगठन हित में सक्रिय रूप से कार्य करने एवं पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहने का विश्वास दिलाया।