वेलडन चार्वी : बिजौलिया की चार्वी विजयवर्गीय ने विज्ञान वर्ग में 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
ललित चावला बिजौलिया | 14 May 2026
बिजौलिया। कस्बे की प्रतिभाशाली छात्रा चार्वी विजयवर्गीय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा में विज्ञान वर्ग में 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। चार्वी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
चार्वी विजयवर्गीय के पिता मुकेश मेडतिया एवं माता अनीता विजयवर्गीय ने बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे कठिन परिश्रम और नियमित अध्ययन का परिणाम बताया। छात्रा की इस उपलब्धि के बाद परिवार में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विद्यालय परिवार ने भी चार्वी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित छात्रा रही है।
चार्वी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनो को देकर कहा कि लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास किए जाएं तो सफलता अवश्य मिलती है। उसने कहा कि उसका सपना आईआईटियन बनकर आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना है, ताकि वह देश और समाज की सेवा कर सके।