बिजौलिया राशन डीलर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित: शंकर लाल मद्रासी बने अध्यक्ष
ललित चावला बिजौलिया | 14 May 2026
बिजौलिया। क्षेत्र के समस्त राशन डीलर्स की बैठक बुधवार को बनी के बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में डीलर्स ने संगठन को मजबूत बनाने एवं जन वितरण प्रणाली को बेहतर तरीके से संचालित करने को लेकर चर्चा की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान इन सभी सदस्यों की सहमति से शंकर लाल मद्रासी को राशन डीलर एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं जगदीश शर्मा को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर संजय टांक, सचिव पद पर विशाल धाकड़ तथा कोषाध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र धाकड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में उपस्थित डीलर्स ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठन के हित में मिलकर कार्य करने का विश्वास जताया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए राशन डीलर्स की समस्याओं के समाधान एवं उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही।