अवैध हथियार पर कार्रवाई: मंदिर क्षेत्र में शिकार की टोह में बैठा युवक अवैध टोपीदार बंदूक सहित गिरफ्तार

ललित चावला बिजौलिया | 13 May 2026

मंदिर क्षेत्र में शिकार की टोह में बैठा युवक अवैध टोपीदार बंदूक सहित गिरफ्तार

बिजौलिया थाना पुलिस ने लोकल स्पेशल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आंटी माताजी मंदिर क्षेत्र में एक व्यक्ति टोपीदार एकनाल बंदूक लेकर शिकार की टोह में बैठा हुआ है। सूचना पर सउनि नरेश कुमार मौके पर पहुंचे, जहां एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पूछताछ में उसने अपना नाम पप्पू लाल पिता लूम्बा भील निवासी दानपुरा थाना बिजौलिया बताया। पुलिस ने हथियार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news