पुण्य कार्य: स्व. श्रीदेवी यादव की पहली पुण्यतिथि पर चारण माता मंदिर में भेंट किया वाटर कूलर
ललित चावला बिजौलिया | 12 May 2026
बिजौलिया। कस्बा निवासी स्वर्गीय श्रीदेवी यादव की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आज उनके परिवार द्वारा चारण माता मंदिर में श्रद्धांजलि स्वरूप वाटर कूलर भेंट किया गया। परिवार की ओर से की गई इस सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों ने काफी प्रशंसा की।
इस दौरान परिवारजनों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर स्व. श्रीदेवी यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में स्व. श्रीदेवी यादव के पति अशोक यादव (मिस्त्री), पुत्र रितेश यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। परिवारजनों ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके, इसी उद्देश्य से वाटर कूलर भेंट किया गया है। मंदिर समिति एवं स्थानीय नागरिकों ने यादव परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाजसेवा से जुड़ा प्रेरणादायी कार्य बताया।