पुलिस की अवैध हथकड़ शराब पर कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार, 1200 लीटर वॉश नष्ट

ललित चावला बिजौलिया | 08 May 2026

तीन आरोपी गिरफ्तार, 1200 लीटर वॉश नष्ट


बिजौलिया। पुलिस ने अवैध हथकढ़ शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 1200 लीटर वॉश नष्ट कर प्रकरण दर्ज किया।

एसएचओ स्वागत पांड्या ने बताया कि पुलिस टीम ने 5 मई को चिताबड़ा गांव में दबिश देकर अवैध हथकड़ शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान करीब 1200 लीटर वॉश नष्ट किया गया तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बाबूलाल कंजर (55) निवासी चिताबड़ा, भीमालाल  बंजारा(54) निवासी काठबड़ा तथा निवास  बंजारा (27) निवासी चिताबड़ा शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share this news:
Facebook WhatsApp