राजकीय कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू : 15 मई तक होंगे आवेदन

ललित चावला बिजौलिया | 07 May 2026

15 मई तक होंगे आवेदन

बिजौलिया। श्री विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय बिजौलिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम) बीए में प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है।

महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रमोद भूकर ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें तथा समय पर आवेदन सुनिश्चित करें। कार्यवाहक प्राचार्य आदित्य देव वैष्णव ने बताया कि आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अंकतालिका, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर दिए जाएंगे तथा चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश संबंधी समस्त जानकारी कॉलेज के सूचना पट एवं आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news