पावर कट: बिजौलिया में 7 और 8 मई को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली रहेगी बंद
ललित चावला बिजौलिया | 06 May 2026
बिजौलिया। नगरपालिका क्षेत्र में 11 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते आमजन को दो दिन तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। जेईएन हेमेंद्र नावर के अनुसार 11 केवी तेजाजी चौक फीडर की विद्युत आपूर्ति कार्य पूर्ण करने के लिए अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। यह बिजली कटौती गुरुवार एवं शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।