कॉलेज प्रबंधन पर भड़के छात्र: छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत, अवैध वसूली व जातीय अपमान का आरोप

ललित चावला बिजौलिया | 25 Apr 2026

छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत, अवैध वसूली व जातीय अपमान का आरोप

बिजौलिया। कस्बे के एक निजी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर कॉलेज प्रबंधन पर अवैध वसूली, परीक्षा से रोकने, मानसिक प्रताड़ना और जातिगत अपमान के आरोप लगाए हैं।

विद्यार्थियों ने बताया कि नियमानुसार फीस जमा कराने के बावजूद अतिरिक्त फाइन लगाया जाता है। राशि नहीं देने पर परीक्षा में नहीं बैठाने, प्रैक्टिकल में फेल करने और भविष्य खराब करने की धमकी दी जाती है। शिकायत में एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के साथ जातिगत टिप्पणियां करने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। छात्रों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Share this news:
Facebook WhatsApp