ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव संपन्न : सचिन चौबे बने ब्लॉक अध्यक्ष
ललित चावला बिजौलिया | 24 Apr 2026
बिजौलिया। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, जयपुर उप शाखा की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का निर्वाचन गुरुवार को संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी रतिराम मीणा के निर्देशन में आयोजित की गई, जबकि निर्वाचन पर्यवेक्षक मंजू कुमारी की देखरेख में पूरी कार्यवाही पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।
निर्वाचन के पश्चात नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें संगठन के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यकारिणी में मनोज तिवारी को संरक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सचिन चौबे को सौंपी गई है। इसके अलावा ब्लॉक उपाध्यक्ष के रूप में विनय किराड़, ब्लॉक मंत्री के पद पर अशोक खाती तथा आईटी मंत्री के रूप में गोपाल लाल धाकड़ को चुना गया है। कोषाध्यक्ष पद पर करण सोनी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संयुक्त मंत्री के रूप में सुरेश शर्मा और संगठन मंत्री के रूप में राहुल निठारवाल को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सुनील खटिक को सौंपी गई है।
संगठन में जिला प्रतिनिधि के रूप में बंशीलाल कुम्हार तथा महिला प्रतिनिधि के रूप में संजना पहाड़िया को निर्वाचित किया गया है। कार्यकारिणी गठन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यों के हितों की रक्षा करने और ग्राम विकास से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।