कांग्रेस OBC जिला कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित: संजय मालवीय बने ब्लॉक अध्यक्ष, जसवंत सिंह को जिला महासचिव बनाया

ललित चावला बिजौलिया | 22 Apr 2026

संजय मालवीय बने ब्लॉक अध्यक्ष, जसवंत सिंह को जिला महासचिव बनाया

बिजौलिया। कांग्रेस OBC जिला कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है, जिसमें बिजौलिया क्षेत्र के तीन नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई नियुक्तियों से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार बिजाैलिया कस्बे से संजय कुमार मालवीय को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जसवंत सिंह सोलंकी को जिला महासचिव तथा जमना लाल भाट (राणा जी का गुड्डा) को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

बिजौलिया के जसवंत सिंह सोलंकी बने जिला महासचिव

बिजौलिया के जसवंत सिंह सोलंकी बने जिला महासचिव

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news