बेशकीमती सरकारी भूमि पर पत्रकार का कब्जा: हटाने की मांग का लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन

ललित चावला बिजौलिया | 20 Apr 2026

हटाने की मांग का लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन

बिजौलिया। कस्बे में बिलानाम सरकारी भूमि पर कस्बे के एक पत्रकार द्वारा किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा आज तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। 

ज्ञापन में गांव के एक पत्रकार द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराने तथा प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर नियम विरुद्ध कार्य करवाने के आरोप लगाए गए हैं। इंद्रा कॉलोनी के प्रगति नगर के सामने स्थित बेशकीमती बिलानाम सरकारी भूमि पर पत्थरों व जोटों की चारदीवारी कर पक्के कमरेनुमा निर्माण किया गया है तथा वहां अपने नाम का बोर्ड भी लगा रखा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त निर्माण पूर्णतया सरकारी भूमि पर है और इसे अवैध रूप से खड़ा किया गया है।

ज्ञापन में यह सवाल उठाया गया है कि बिलानाम भूमि पर बिजली कनेक्शन किस प्रकार जारी किया गया। संबंधित व्यक्ति द्वारा अन्य स्थानों पर भी बिलानाम भूमि पर कब्जे किए जाने की आशंका है, जिसकी राजस्व विभाग से जांच करवाई जाए। कस्बेवासियों ने तहसीलदार से मांग की है कि पटवारी से मौके की जांच करवाई जाए तथा प्रगति नगर क्षेत्र में कथित अवैध कब्जे को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

Share this news:
Facebook WhatsApp