महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मनाई: शिक्षा पर दिया जोर

ललित चावला बिजौलिया | 11 Apr 2026

शिक्षा पर दिया जोर

बिजौलिया। महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संस्कार भारती स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. दुर्गा शंकर मेहर ने कहा कि फुले का जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान व शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना समाज में सम्मान संभव नहीं है।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर की। इस दौरान आदर्श सोनी, एसीबीईओ कन्हैया लाल शर्मा, समाजसेवी संजय टाक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनेक छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news