ऊपरमाल गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के वार्षिक चुनाव सम्पन्न: बनवारी लाल शर्मा बने अध्यक्ष
ललित चावला बिजौलिया | 22 Mar 2026
बिजौलिया। ऊपरमाल गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के वार्षिक चुनाव आज गौतम वाटिका में निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से बनवारी लाल शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया।
चुनाव के साथ ही समाज की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, शांति लाल गुरुजी, मांगीलाल शर्मा एवं वेदप्रकाश तिवाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष पद पर देवकीनंदन बिलू और शिवनारायण तिवारी को नियुक्त किया गया। वहीं महासचिव पद पर एडवोकेट सुनील कुमार जोशी तथा सचिव पद पर ग्राम विकास अधिकारी सुरेश शर्मा को चुना गया।
प्रवक्ता के रूप में अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल शर्मा, आशुतोष शर्मा और पंकज शर्मा को जिम्मेदारी दी गई, जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में मानव तिवारी को नियुक्त किया गया। गौतम वाटिका प्रमुख के रूप में अरुण गुरुजी, रमेश शर्मा एवं शिरीष तिवारी को जिम्मेदारी दी गई। निर्माण समिति में ओमप्रकाश बिलू, महेन्द्र शर्मा, उमाशंकर शर्मा, बनवारी लाल शर्मा (थड़ोदा), कमलेश शर्मा (देराश्री), जितेश गुरुजी, उमेश जोशी, विनोद गुरुजी एवं भोलू व्यास को शामिल किया गया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश व्यास तथा महिला मंडल अध्यक्ष के रूप में चंदकला शर्मा को नियुक्ति प्रदान की गई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गौतम उपाध्याय, प्रभाशंकर शर्मा, मोनू शर्मा, दीपक जोशी, पूरन तिवारी, घनश्याम शर्मा, रामपाल शर्मा, विश्ववेश पांडे, अखिलेश बिलू, प्रकाश शर्मा, मोनू व्यास, किशन त्रिपाठी एवं कैलाश शर्मा (माल का खेड़ा) को शामिल किया गया। विधि सलाहकार के रूप में ब्रह्मप्रकाश तिवारी, सुमित जोशी, निर्मल जोशी, प्रदीप शर्मा एवं गौरव शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक मंडल में पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी, मोहनलाल जोशी, रमेश गुरुजी, शांतिलाल जोशी, भवानी शंकर शर्मा, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, डॉ. शक्ति नारायण शर्मा एवं लादूलाल देराश्री को शामिल किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने नवगठित कार्यकारिणी से समाज के विकास एवं एकजुटता के लिए कार्य करने का आह्वान किया।