बिजौलिया में चेटीचंड पर झूलेलाल जयंती कल: शोभायात्रा व भजन संध्या के साथ मनाएंगे पर्व

ललित चावला बिजौलिया | 19 Mar 2026

शोभायात्रा व भजन संध्या के साथ मनाएंगे पर्व

बिजौलिया। सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल की जयंती एवं चेटीचंड पर्व शुक्रवार को कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर में ध्वजारोहण से होगी पर्व की शुरुआत

पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में हुई बैठक

पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में हुई बैठक

कस्बे में स्थित झूलेलाल मंदिर में प्रातःकाल भगवान झूलेलाल का पंचामृत से अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी तथा आरती उतारी जाएगी। इसके पश्चात ध्वजारोहण कर जयंती पर्व की विधिवत शुरुआत होगी। सिंधी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में नगर में वाहन रैली निकाली जाएगी।

चारभुजा चौक से निकलेगी शोभायात्रा

समाज के मोहन लुधानी एवं मनोज रेवानी ने बताया कि दोपहर को चारभुजा चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा पंचायत चौक, सब्जी मंडी, तेजाजी चौक होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर होकर राजू मंघनानी के निवास तक पहुंचेगी। यहां श्रद्धालुओं के लिए कना प्रसाद एवं शर्बत का वितरण किया जाएगा।

भजन संध्या का आयोजन

इसके बाद शोभायात्रा पुनः झूलेलाल मंदिर पहुंचेगी, जहां सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। सायंकाल भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति गीतों का आनंद लेंगे और भगवान झूलेलाल का गुणगान करेंगे। पर्व को लेकर सिंधी समाज में विशेष उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

Share this news:
Facebook WhatsApp